*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे अचानक पहुंच गए पवनी के पीडीएस राशन दुकान*

Must Read

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे अचानक पहुंच गए पवनी के पीडीएस राशन दुकान*

*राशनकार्डधारियों से मौके पर कलेक्टर ने जाना पीडीएस राशन की व्यवस्था*

  सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे धान खरीदी केन्द्र पवनी से लौटते समय कार रूकवाकर वहां शासकीय उचित मूल्य की (पीडीएस) दुकान पहुंच गए। वहां राशनकार्डधारी महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी। कलेक्टर ने वहां उपस्थित अलग-अलग महिलाओं से राशन दुकान संचालक के सामने ही चावल, शक्कर और नमक बराबर मिलता है कि नहीं पूछे। सभी महिलाओं ने पात्रता अनुसार राशन चावल, शक्कर और नमक प्राप्त होने की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने राशन दुकान में भंडारित चावल, शक्कर और नमक का भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे अपने कार्य के दौरान दिन या रात किसी भी समय अक्सर सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं का औचक निरीक्षण करते हैं ताकि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के नागरिकों को मिलता रहे।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This