रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड, दिन में चुभती रही धुप की तपिश, न्यूनतम तापमान 11 पार

Must Read

छत्त्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है। बादल छंटते ही पिछले दो दिन में जहां अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट में नजर आने लगे थे। गुरुवार को हालात इसके उलट रहे।

 

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में छाया हुआ है। दूसरी ओर हवा की दिशा में परिवर्तन होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में शीत लगर चलने की भी संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से दिन में धूप की चुभन महसूस होती रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस गिरावट से कड़ाके की ठंड रही।

शीतलहर की संभावना

जिले में 28 व 29 दिसंबर को घने बादल छाने और कही-कहीं बारिश होने से ठंड पर ब्रेक लग गया था। 30 दिसंबर को भी धूप-छांव वाली स्थिति रही। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकमत और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आया। बुधवार यानी 01 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में भी ठंड का अहसास होता रहा।

गुरुवार को दिन में गर्मी तो रात में कड़ाके की ठंड रही। बतादें कि गुरुवार को अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 03.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान 02.7 डिग्री गिर कर तापमान 100.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 28.8 11.0 

पेंड्रा 25.8 06.8 

अंबिकापुर 23.9 05.4 

रायपुर 29.2 10.4 

जगदलपुर 28.4 11.6 

दुर्ग 30.2 09.2 

राजनांदगांव 29.0 10.0

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This