अध्यक्ष, पार्षद एवं सफाई कर्मचारियों ने किया नगर पंचायत के मुक्ति धाम, गार्डन एवं तालाबों की सफाई
तालाब, नाली, घाट एवं चौक चाराहो मे गन्दगी फैलाने तथा पैरावट मे आग लगाने वाले के लोगों के खिलाफ होगी अतिशीघ्र कार्यवाही

भटगांव: अध्यक्ष, पार्षद एवं सफाई कर्मचारियों के सहयोग से नगर पंचायत भटगांव के गार्डन की साफ सफाई के पश्चात अब मुक्ति धाम एवं तालाबों की सफाई प्रारम्भ किया गया. वर्तमान परिषद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, प्रतिनिधिगण और सफाई कर्मचारियों ने नगर के सार्वजानिक स्थानों जैसे गार्डन, घाट, मुक्ति धाम, तालाब व अन्य स्थानों को समय समय पर श्रम दान करके वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करेंगे और लोगों को भी अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक करेंगे.

जहाँ गार्डन की साफ सफाई के पश्चात शिव घाट के पास मुक्ति धाम का सफाई अभियान चलाया गया. मुक्ति धाम मे कई वर्षो से सफाई न होने से कई प्रकार के कचरा और पेड़ पौधे निकल गए थे जिससे मुक्ति धाम पहुंचने वाले लोगों को कई समस्याओ का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए

जिसमें विक्रम कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव , धीरज सिंह अध्यक्ष भाजपा मंडल भटगांव लीलाधर वैष्णव पार्षद , सुरेश रघु अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति स्वामी आत्मानंद स्कूल भटगांव , रमा पटेल पार्षद ,सुमन सोनी , तुलसी आदित्य , शरद देवांगन राजस्व निरीक्षक , सत्येंद्र सिंह बिसेन सफाई दरोगा एवं सफाई कर्मचारी ने पूर्ण रूप से साफ सफाई की और लोकहित मे श्रमदान करके सहयोग प्रदान किया.

उसी क्रम मे बड़े तालाब जो 10-15 वर्षो से साफ सफाई न होने से गन्दा हो गया है. जिसकी साफ सफाई आज से प्रारम्भ किया गया और 2 ट्रैक्टर मलबा, पालीथीन, बोतल इत्यादि निकाला गया.
वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने बताया कि तालाब के घाट और तालाब के किनारो की साफ सफाई 3-4 दिन चलेगा और गर्मी या बरसात के समय बड़े तालाब के पानी को खाली करके पूर्ण रूप से सफाई करेंगे ताकि यहाँ नहाने वाले लोगों को किसी प्रकार की बीमारी न फैले. वही अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि साफ सफाई मे अपना सहयोग प्रदान करें और नाली, तालाब या चौक चौराहो मे कचड़ा न फैलाये. नगर पंचायत के कचरा वाहन या डस्टबिन का उपयोग करें ताकि हमारा नगर पंचायत स्वच्छ और स्वस्थ दोनों बन सके ताकि हम गर्व से कहे कि हम सुघघर भटगांव मे है स्वच्छ भटगांव मे निवास करते हैं.
नगर पंचायत अतिशीघ्र गन्दगी फैलाने वाले लोगों के ऊपर, अन्यत्र कचड़ा डालने और कई दुकान वाले और सामुदायिक भवन और अन्य लोग जो घाट मे गन्दगी फैला रहे है. उस पर जरूर अंकुश लगाएगी और पैरावट पर आग लगाने वाले पर नियमतः कार्यवाही किया जायेगा.
वहीँ तालाब के सफाई के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, पार्षद रामकुमार सिदार, पार्षद महादेवा यादव, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, पार्षद प्रतिनिधि गुलाब जावेद खान, सफाई दरोगा बबलू सिँह बिसेन, श्रीराम हिरवानी, सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे.
