अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा, 8 फरवरी को ही आएगा रिजल्ट

Must Read

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव का भी ऐलान किया गया। इन दो सीटों में से एक यूपी के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट है, जबकि दूसरी तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही वोट डाले जाएंगे। दोनों सीटों पर पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को दोनों सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पिछली बार रह गया था मिल्कीपुर का उपचुनाव

बता दें कि पिछली बार ही यूपी की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव होना था, लेकिन मामला कोर्ट में होने की वजह से उपचुनाव नहीं हो सका। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए भी पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद आठ फरवरी को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

भारत जल्द ही एक अरब मतदाताओं वाला देश होगा

इस मौके पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत जल्द ही एक अरब से अधिक मतदाताओं वाला देश होने का नया रिकॉर्ड बनाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024 विश्व स्तर पर चुनावों का वर्ष था, जब लोकतंत्र में दुनिया की दो-तिहाई आबादी ने विभिन्न चुनावों में मतदान किया। सीईसी ने कहा, ‘‘हमारे यहां आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी चुनाव थे। अच्छा माहौल था, लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत, लोगों की भागीदारी, महिलाओं की भागीदारी के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए गए।’’ उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं की संख्या भी लगभग 48 करोड़ होने वाली है।

 

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This