कंबोडिया में गरीबों को बांटा जा रहा था पैसा और चावल, मची भगदड़; 4 की मौत 5 लोग हुए घायल

Must Read

फोम पेन्ह: कंबोडिया की राजधानी फोम पेन्ह में चीन के चंद्र नववर्ष के मौके पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब देश के सबसे अमीर लोगों में एक सोक कोंग उपहार बांट रहे थे। उपहार बांटने के दौरान ही मची भगदड़ में बृहस्पतिवार को चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उपहार के रूप में लोगों को भोजन और नकदी बांटी जा रही थी।

उपहार के लिए उमड़ पड़े लोग

पुलिस प्रवक्ता सैम विचिका ने बताया कि जरूरतमंदों को उपहार के रूप में 10 डॉलर नकद धन और दो किलोग्राम चावल बांटे जा रहे थे। इस दौरान उद्योगपति सोक कोंग के फोम पेन्ह स्थित परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। उपहार लेने की होड़ में मची भगदड़ में कई लोग कुचले गए। उन्होंने बताया कि कई लोग भीड़ में बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो महिलाएं और दो पुरुष मारे गए। घटना के बाद अधिकारियों ने भीड़ को हटाया और उपहार बांटने का काम रोक दिया।

अमीर लोग बांटते हैं उपहार

सोक कोंग ने होटल, कैसीनो और तेल उद्योगों सहित कई क्षेत्रों में निवेश किया है। माना जाता है कि कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ उनके घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध हैं। सोक कोंग और राजधानी फोम पेन्ह के अन्य अमीर लोग पारंपरिक रूप से चंद्र नववर्ष के अवसर पर हर साल गरीबों को उपहार बांटते हैं। अगले सप्ताह से चंद्र नववर्ष शुरू हो रहा है। (एपी)

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This