जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास के मनाया गया नववर्ष
बिलाईगढ़: विकासखंड बिलाईगढ़ के जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में नववर्ष को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जहाँ सर्व प्रथम विद्यालय के संचालक संतराम

जायसवाल एवं प्राचार्य श्रीमती बी. के. जायसवाल एवं सभी शिक्षकगण के द्वारा माता सरस्वती जी की छायाचित्र पर पूजा कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा केक काट कर नव वर्ष की शुभारंभ किए गए।
मंच संचालन का कार्य श्री चंद्रासुना सर जी और श्री कुर्रे सर जी के द्वारा किया गया. विद्यालय के प्राचार्य महोदया ने बच्चों को अनुशासन के बारे में बारीकी से बताई एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
वहीँ नये वर्ष पर बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गया. कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण ओमेश्वरी साहू मैम, अनिता पटेल मैम, रमेश कुर्रे सर, रीना प्रजापति

मैम , अमीषा बंजारे मैम, रंजिता कुर्रे मैम, यामिनी बंजारे मैम,अम्बरीष चंद्रासुना सर, मानस बारीक सर , जयदेव साहू सर, श्रीमती देव कुमार चौहान मैम , तुलेश्वरी साहू मैम सहित समस्त स्टॉफ ने बच्चों को शुभाशीर्वाद प्रदान किये एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी योगदान दिए।
