तमिलनाडु में 25 जगहों पर NIA की रेड, अरेबिक लैंग्वेज सेंटर भी पहुंची टीम, मंदिर के सामने ब्लास्ट से जुड़ा है लिंक

Must Read

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु के 25 स्थानों पर छापेमारी की है। चेन्नई और मयिलादुथुरई जिले में चल रही इस कार्रवाई का संबंध 2022 में हुए कोयंबटूर कार बम धमाके की जांच से हो सकता है।

अरेबिक लैंग्वेज सेंटर पर छानबीन
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच में अरेबिक लैंग्वेज सेंटर का नाम सामने आया है। इसी सेंटर से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। NIA इन व्यक्तियों के आतंकवादी संगठनों से संबंधों की पड़ताल कर रही है।

क्या था कोयंबटूर कार बम ब्लास्ट?
23 अक्टूबर 2022 को कोयंबटूर के उक्कदम इलाके में स्थित अरुलमिगु कोट्टई संगमेश्वर थिरुकोविल मंदिर के सामने एक कार बम धमाका हुआ था। यह कार जेम्स मुबीन नामक शख्स चला रहा था, जो IED से लदी हुई थी। यह एक सुसाइड ब्लास्ट था, जिसमें जेम्स ने खुद को कार के साथ उड़ा लिया।

जांच में क्या सामने आया?
जांच के दौरान पता चला कि जेम्स मुबीन ने तहनसीर और मोहम्मद तौफीक के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। तहनसीर के पास से ISIS से प्रेरित साहित्य बरामद हुआ था। जेम्स मुबीन भी ISIS की विचारधारा से प्रभावित था।

केस की जांच
शुरुआत में यह मामला उक्कदम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन 27 अक्टूबर 2022 को इसे NIA को सौंप दिया गया। NIA अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर चुकी है। वर्तमान छापेमारी का उद्देश्य भी इन संदिग्ध व्यक्तियों के ISIS से जुड़े लिंक को उजागर करना है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This