*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु संस्था, पाठ्यक्रम व अन्य परिवर्तन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 जनवरी 2026/ जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों आईटीआई आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययन करने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्यतर) हेतु संस्था परिवर्तन पाठ्यक्रम परिवर्तन व अन्य परिवर्तन करने की प्रकिया की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन व अन्य परिवर्तन करने की प्रक्रिया के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।
