मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक सम्मेलन संपन्न — सम्मान समारोह एवं संविधान दिवस आयोजन*

Must Read

*मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक सम्मेलन संपन्न — सम्मान समारोह एवं संविधान दिवस आयोजन*

रुपनारायण सिंह भटगांव —सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में आज मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मितानिनों और मितानिन प्रशिक्षकों का सम्मान एवं अभिवादन किया गया।

जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर निराला के सहयोग से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल (बिलाईगढ़) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग की “रीढ़ की हड्डी” बताया और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में उनका योगदान अमूल्य है। इसी सम्मान में आज मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षकों को उपहार स्वरूप फलदार पौधों का वितरण किया गया, जिससे जनसमुदाय में स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जा सके।

कार्यक्रम के दौरान 26 नवंबर संविधान दिवस भी मनाया गया, जिसमें संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन कर उनके योगदान को याद किया गया। अधिकारियों द्वारा सभी को संविधान मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जन-जागरूकता तथा मितानिनों के उत्साहवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This