लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर पुलिस थाना भटगांव के द्वारा “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का आयोजन किया गया 

Must Read

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर पुलिस थाना भटगांव के द्वारा “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का आयोजन किया गया

भटगांव -भारत के लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत भटगांव में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।इस दौरान पुलिस अधिकारीयो स्टाफ्स , स्वामी आत्मानंद प्रेमभुवन प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के समस्त टीचर , स्कूली बच्चों और नगरवासियों ने एकता की शपथ ली

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम भटगांव बच्चों ने मैराथन दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता अखंडता और भाईचारा की रक्षा का संकल्प लिया।इसके बाद आयोजित मैराथन दौड़ में युवाओं छात्र , छात्राओ ने जोश के साथ भाग लेकर सरदार पटेल के आदर्शो को याद किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया और देश की एकता व भाईचारा को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

पूरे श्रेत्र में इस अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखा गया। इस मैराथन दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम शुभम जाहिरे 10 वी , द्वितीय गौतम साहू 11 वी , तृतीय सूरज दुबे 11 वी , बालिका वर्ग में प्रथम राजेश्वरी साहू 11 वी ,द्वितीय अक्रिया साहू 11 वी , तृतीय हर्षिता साहू 9वी

प्रतिभावान छात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधि , पुलिस स्टॉप, स्कूल स्टॉप के करकमलों से प्रशस्ति पत्र , मैडल प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर विक्रम कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव , प्रदीप देवांगन उपाध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव , सुरेश रघु अध्यक्ष शाला विकास समिति स्वामी आत्मानंद स्कूल भटगांव , लीलाधर वैष्णव सभापति , श्रीमती रेवती रमा पटेल सभापति , डॉ लोकेश अजय , अजय नारंग , लक्ष्मण नामदेव , एस एल जायसवाल चिन्मयी तृप्ती मिश्र , चाँदनी दास , ओ पी करियारी , इंद्र कुमार सोनकर , ओ पी पटेल, पुलिस थाना से बृजमोहन कश्यप ASi , आदित्य सिंह , येगराम सिदार, नरेंद्र चंद्रा , खिलावन बघेल , भूपेंद्र साहू एवं समस्त टीचर , छात्र छात्राएं उपस्थित थे पुलीस थाना भटगांव के द्वारा यह मैराथन दौड़ का आयोजन बहुत सराहनीय रहा ।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This