हेयर स्टाइल को लेकर चल रहा था विवाद… नाबालिग ने दोस्त की छाती में घुसा दी लोहे की रॉड, मौत

Must Read

मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। यहां एक नाबालिग ने अपने दूसरे नाबालिग दोस्त की हत्या कर दी। दोनों के बीच करीब हफ्ते भर से बाल कटिंग स्टाइल पर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, दोनों एक दूसरे की हेयर स्टाइल पर अक्सर टिप्पणी करते रहते थे।

HighLights

  1. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके का मामला
  2. स्कूल जाते समय एक ने दूसरे पर किया हमला
  3. अस्पताल में हुई मौत, आरोपी बालक गिरफ्तार

 रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में दो पुराने दोस्तों के बीच बाल कटिंग स्टाइल (Hair Style) को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहा विवाद आज हिंसक हो गया। स्कूल जाते वक्त नाबालिग छात्र ने अपने नाबालिग दोस्त पर लोहे के रॉड नुमा नुकीले हथियार से हमला किया।

छाती पर गंभीर चोटें आने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्तों के बीच हेयर कटिंग स्टाइल को लेकर अक्सर टिप्पणी होती रहती थी। इसी विवाद के कारण मंगलवार सुबह नाबालिग ने गुस्से में आकर अपने दोस्त पर हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

naidunia_image

अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी ने युवक कर दी हत्या

रायपुर में ही अपराध से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में माना थाना क्षेत्र के शारदा विहार कॉलोनी टेमरी में अवैध संबंधों के चलते रविवार रात युवक संजय जांगड़े की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपित पति-पत्नी ने मिलकर युवक के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी करण बंजारे और उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, करण बंजारे अपनी पत्नी पुष्पा बंजारे के साथ शारदा विहार कालोनी में रहता था। करण राज मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी पुष्पा के एक दूर के रिश्तेदार, संजय जांगड़े के साथ अवैध संबंध थे।

संजय अक्सर पुष्पा से मिलने उनके घर आता था, कई बार शराब के नशे में भी। रविवार रात संजय पुष्पा से मिलने उनके घर पहुंचा। उसी दौरान करण अचानक घर आ गया। संजय और करण के बीच जोरदार बहस हुई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। पुष्पा ने भी संजय का विरोध करना शुरू कर दिया।

इस बीच हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी घरों से बाहर आ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करण और उसकी पत्नी पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This