Women World cup 2025 Final : भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर खेला जा रहा महिला वनडे विश्व कप 2025 आखिरी पड़ाव पर है. फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं. साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को मात देकर फाइनल का टिकट पाया था, जबकि भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में एंट्री मारी है. खिताब कोई भी जीते, इस बार फाइनल में इतिहास लिखा जाना तय है. ये वर्ल्ड कप इतिहास के पन्नों में एक खास वजह से दर्ज होगा. वो खास वजह है नया वर्ल्ड कप चैंपियन, जी हैं, इस बार खिताबी जंग में वो दोनों टीमें पहुंची हैं, जिन्होंने इतिहास में एक बार भी ट्रॉफी नहीं उठाई. इसलिए इस बार नया चैंपियन मिलेगा, जो पहली बार ट्रॉफी उठाकर इतिहास रच देगा.
महिला वनडे विश्व कप 2025 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और साउथ अफ्रीका, इन्हीं टीमों ने फाइनल होने की संभावना थी और वही हुआ. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का फाइनल में नहीं पहुंचना फैंस को हैरान कर रहा है, क्योंकि यह दोनों टीमें पहले विश्व कप जीत चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार खिताब उठाया है. उसके वो सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली महिला टीम है, लेकिन इस बार दुनिया को नया विश्व विजेता मिलने जा रहा है.
पहली बार होने जा ऐसा
महिला वनडे विश्व कप का इतिहास देखें तो ऐसा पहली बार हो रहा है कि इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी एक टीम फाइनल नहीं खेलेगी. पहला विश्व कप 1973 में हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था. अभी तक कुल 12 संस्करण हो चुके हैं. यह 13वां संस्करण है.
