संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू, महंत ने भगवा रंग में रंगने का किया प्रस्ताव

Must Read

संभल : संभल की जामा मस्जिद में रविवार को रंगाई-पुताई का काम शुरू हुआ। ASI की निगरानी में सुबह 9 बजे 10 मजदूरों को लगाया गया। पहले मस्जिद की बाहरी दीवारों की साफ-सफाई हुई, फिर रंगाई शुरू हुई।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) टीम के साथ मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। ASI की टीम दिल्ली से भिजवाई गई लाइट-झालर भी लेकर पहुंची। इसे पुताई के बाद लगवाया जाएगा। ठेकेदार ने कहा कि मस्जिद की पेंटिंग में करीब 10 दिन लगेंगे।

Hyundai Creta पर फाइनेंस प्लान: ₹2 लाख डाउन पेमेंट में जानें EMI और कुल खर्च

इधर, नाथ संप्रदाय के महंत बालयोगी दीनानाथ ने मस्जिद को भगवा रंग से रंगने की मांग की। उन्होंने इसके लिए DM को लेटर भी लिखा है।

जबकि मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि रंगाई-पुताई के लिए पहले की तरह हरे, सफेद और गोल्डन रंग का ही इस्तेमाल होगा। मस्जिद के सदर जफर अली के मुताबिक, मस्जिद का रंग पहले जैसा ही रहेगा। कलर नहीं बदलेगा।

- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This