रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त होने वाली पंचायतों को सरकार 1 करोड़ देगी। इस राशि का उपयोग उन पंचायतों में आने वाले गांवों के विकास के लिए किया जाएगा।
वहीं नक्सल एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बताया था। जिस पर गृहमंत्री ने कहा कि ऐसा भ्रम फैलाना पाप है।
OnePlus 5G स्मार्टफोन में मिल रहा है बम्पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ
बस्तर में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए।
इसे लेकर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है और सरकार इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
