पैरोडी सॉन्ग विवाद: कुणाल कामरा को टुकड़े करने की धमकी, 500 से ज्यादा कॉल आईं

Must Read

मुंबई।’ महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक, कामरा को कम से कम 500 धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसमें लोगों ने उन्हें जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है।

उधर पुलिस ने मंगलवार को कामरा को समन जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। हालांकि, कामरा के वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा है। कामरा फिलहाल मुंबई से बाहर हैं।

IED ब्लास्ट से दहला बीजापुर, जवान घायल, सड़क पर 5 फीट का गड्ढा

36 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया।

इस बीच कुणाल कामरा ने 25 मार्च को एक और नया पैरोडी सॉन्ग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हम होंगे कामयाब की लाइन को बदलकर उन्होंने ‘हम होंगे कंगाल एक दिन’ कर दिया।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This