नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र मे देव उठनी एकादशी का पर्व धूम से मनाया

Must Read

नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र मे देव उठनी एकादशी का पर्व धूम से मनाया

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र मे देव उठनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया जहाँ भटगांव बस स्टैंड मे गन्ना लेने ग्राहकों की काफ़ी भीड़ देखने को मिला.

इस वर्ष गन्ने की खेती अधिक होने से सस्ता मे ख़रीदे गए. सुबह और एक दिन पहले 10-20 रुपए मे ख़रीदे तो वहीँ शाम तक 5 रुपए तक मे गन्ने बेचे गए. इस वर्ष गन्ने का बाजार देखने लायक था. वहीँ बस स्टैंड मे फटाका दुकान भी लगाए गए जहाँ बच्चों का भीड़ दिखा.

 

शाम होते ही नगर के घर द्वार मे दिए और रंगोली मनमोहक तरीके से सजाये गए. आज के दिन को छोटी दिवाली के रूप मे भी मनाये गए जहाँ देर रात्रि तक फटाके के आवाज़ व अतिशबाजी करते दिखे.

वहीँ शाम रात्रि तक विष्णु भगवान, शालीग्राम व तुलसीमाता का विधि विधान से पूजा अर्चना किये गए. मान्यता है भगवान विष्णु 4 माह की निद्रा और विश्राम के बाद आज के दिन उठते है और लोक कल्याण मे कार्य करते है जिससे आज देव उठनी एकादशी के रूप मे मानते है तथा आज पुरानी कहानी और पौराणिक मान्यता अनुसार जालंधर और वृंदा तुलसी माता का विशेष कहानी के अनुसार विष्णु भगवान को शालीग्राम के रूप मे पूजा जाता है और आज से ही शादी और अन्य शुभ कार्य शुरू किये जाते हैं.

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This