कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण, तकनीकी सहायक को फील्ड से हटाकर जिला पंचायत किया अटैच*

Must Read

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण, तकनीकी सहायक को फील्ड से हटाकर जिला पंचायत किया अटैच*

*आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, सरपंच समेत 4 को नोटिस*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2025/ कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडो के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मानक अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने पर क्रियान्वयन एंजेसी, सरपंच, सविच, ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This