*प्रेस विज्ञप्ति* *रेनबो फिंगर्स द्वारा ‘एनिमल आर्ट फ़िएस्टा’ मेगा आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन व गिफ्ट ऑफ़ जॉय बॉक्स को लांच किया गया*
*रायपुर | 30 दिसंबर*
रेनबो फिंगर्स द्वारा *30 दिसंबर* को The *Kingdom of Joy में मेगा आर्ट प्रतियोगिता – एनिमल आर्ट फ़िएस्टा* का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में *5 से 15 वर्ष* आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता की थीम *पशु (Animals)* थी, जिसमें बच्चों ने *मोल्डिंग क्ले, ओरिगामी और पत्तियों* की सहायता से सुंदर एवं रचनात्मक पशु कलाकृतियाँ बनाई। इस आयोजन में *26 विभिन्न स्कूलों के 80 से अधिक बच्चों* ने भाग लेकर इसे एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम बनाया।

इस कार्यक्रम को *ITSA Hospitals, The Kingdom of Joy* एवं *Amul Frozen Foodcart* का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

‘ *गिफ्ट ऑफ़ जॉय’ पहल का शुभारंभ*

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘ *गिफ्ट ऑफ़ जॉय’ बॉक्सेस* का शुभारंभ रहा। रेनबो फिंगर्स के बच्चों ने स्वयं इन बॉक्सेस का उद्घाटन किया और *आर्ट सामग्री, किताबें एवं खिलौने* दान किए। _गिफ्ट ऑफ़ जॉय_ एक हृदयस्पर्शी साझा करने की पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों में करुणा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
यह भी घोषणा की गई कि ‘ *गिफ्ट ऑफ़ जॉय’ बॉक्सेस रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे,* जहाँ बच्चे दान कर सकेंगे और अपने इस नेक कार्य के लिए *रेनबो फिंगर्स सुपर हीरो बैज* प्राप्त कर सकेंगे।
*विशिष्ट अतिथि*
कार्यक्रम में निम्न विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:
• *डॉ. शुष्मा नायक* (पीडियाट्रिक्स), ITSA हॉस्पिटल्स
• *डॉ. सोनल अग्रवाल* (डेंटल सर्जन), ITSA हॉस्पिटल्स
• *श्री सौरभ गोलछा,* संस्थापक, द किंगडम ऑफ़ जॉय
• *श्रीमती श्वेता तिवारी,* ओनर, अमूल फ्रोज़न फ़ूडकार्ट
सभी अतिथियों ने बच्चों से संवाद किया और उनकी रचनात्मक कलाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
*रेनबो फिंगर्स के बारे में*
रेनबो फिंगर्स की स्थापना *श्रीमती श्रद्धा वर्मा* एवं उनकी बेटी *प्रांशी डे* द्वारा की गई है। रेनबो फिंगर्स का मुख्य उद्देश्य बच्चों को *स्क्रीन टाइम से दूर रखकर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।*
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेनबो फिंगर्स की टीम — *प्रदीप साहू, सरोज वर्मा, रूपा कश्यप, रवि कुर्रे एवं अमृता पटेल* — की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन (एंकरिंग) *श्रीमती अरुणा यादव* द्वारा किया गया।
*पुरस्कार एवं सम्मान*
प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को *ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*रेनबो फिंगर्स भविष्य में भी कला के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।*
