शाहिद कपूर ने बीते साल 1 ही फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की और हिट करा ली। शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन लीड रोल में नजर आई थीं। अब शाहिद कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ इसी महीने के आखिरी दिन 31 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन बीते रोज यानी बुधवार को रिलीज हुए पहले लुक में शाहिद कपूर के मुंह में बीड़ी फंसी है, लुक गुंडों वाला है और शैतानी हंसी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।