‘अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं उसे कभी करते नहीं’, बीजेपी ने किया बड़ा पलटवार

Must Read

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि जो आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जो कहते है उसे करते नहीं। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट है। आम जनता के अंदर विचार है कि केजरीवाल जो कहते हैं उसे पूरा नहीं करते। वहीं बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश ने 2024 में एक विचित्र संवैधानिक उदाहरण भी देखा। जब जेल में रहकर एक मुख्यमंत्री ने सरकार को चलाया। केजरीवाल से पहले भी कई सीएम जेल गए लेकिन कम से कम लालू प्रसाद यादव ने भी इतनी मर्यादा रखी थी कि पद छोड़ दिया था। 2024 में एक ऐसे विस्मयकारी और विचित्र उदाहरण देखने को मिला कि जेल जाने के बाद भी केजरीवाल ने सीएम पद नहीं छोड़ा।

 

 

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This