ये बिधूड़ी की घृणित मानसिकताः सुप्रिया श्रीनेत
भाजपा माफी मांगेः कांग्रेस
श्रीनेट ने आगे कहा कि महिला विकास मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी की महिला नेताओं को इस तरह की टिप्पणियों के बारे में बोलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इसपर बयान देने को कहा।
भाजपा घोर महिला विरोधी है। प्रियंका गांधी के बारे में रमेश बिधूड़ी का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि महिलाओं के प्रति उनकी घृणित मानसिकता को भी दर्शाता है। लेकिन एक ऐसे व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है जिसने सदन में अपने साथी सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे कोई सजा नहीं मिली? यह भाजपा का असली चेहरा है।
प्रियंका के खिलाफ क्या बोले रमेश बिधूड़ी?
आप सांसद संजय सिंह द्वारा एक्स पर साझा किए गए रमेश बिधूड़ी के एक वीडियो में वो ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वे कालकाजी की सभी सड़कों को “प्रियंका गांधी के गालों” जैसा बना देंगे।