छत्त्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है। बादल छंटते ही पिछले दो दिन में जहां अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट में नजर आने लगे थे। गुरुवार को हालात इसके उलट रहे।
प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में छाया हुआ है। दूसरी ओर हवा की दिशा में परिवर्तन होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है।
शीतलहर की संभावना
जिले में 28 व 29 दिसंबर को घने बादल छाने और कही-कहीं बारिश होने से ठंड पर ब्रेक लग गया था। 30 दिसंबर को भी धूप-छांव वाली स्थिति रही। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकमत और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आया। बुधवार यानी 01 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में भी ठंड का अहसास होता रहा।
स्थान अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 28.8 11.0
पेंड्रा 25.8 06.8
अंबिकापुर 23.9 05.4
रायपुर 29.2 10.4
जगदलपुर 28.4 11.6
दुर्ग 30.2 09.2
राजनांदगांव 29.0 10.0