ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में करारी हार का सामना करने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज की शरण में पहुंच गए हैं। अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वो प्रेमानंद महाराज से मिलते नजर आए। इस दौरान उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी उनके साथ रहे। विराट-अनुष्का की प्रेमानंद मजाराज से मुलाकात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों ही आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अकाय और वामिका भी दोनों की गोद में बैठे दिखे।