ऐसा रही राधिका मर्चेंट और अनंत की पहली मकर संक्रांति, अंबानी फैमिली ने उड़ाई पतंग, वीडियो में दिखी मौज-मस्ती

Must Read

अंबानी फैमिली का स्वैग बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों से भी ज्यादा है। इस फैमिली का हर सदस्य चर्चा में बना रहता है। अंबानी फैमिली में होने वाले हर फंक्शन और जश्न पर पैप्स की नजर रहती हैं। अंबानी फैमिली हर त्योहार भी साथ मिलकर मनाती है, फिर चाहे वो होली-दिवाली हो या मकर संक्रांति। बीते दिन पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर मकर संक्रांति सेलिब्रेट की। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के लिए ये दिन और भी खास रहा। दोनों ने शादी के बाद पहली बार एक साथ मकर संक्रांति मनाई है। इसकी झलक भी सामने आ गई है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें फैमिली के सदस्य एक साथ वक्त गुजारते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस तरह मनाया त्योहार

हाल में ही सामने आए वीडियो में एंटीलिया की झलक देखने को मिल रही है, जिससे जाहिर हो रहा है कि अंबानी फैमिली ने मकर संक्रांति का पर्व अपने मुंबई वाले घर में ही मनाया है। फैमिली के सदस्य छत पर पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। अंबानी फैमिली मूल रूप से गुजरात से आती है। मकर संक्रांति गुजरात का सबसे अहम पर्व है और इस दिन वहां पतंग उड़ा कर लोग उत्साह जाहिर करते हैं। इसके साथ ही तिलकुट खाते हैं। गुजरात के कई इलाकों में काइट फेस्टिवल भी लगते हैं, जिसमें पतंगबाजी होती है। अब ऐसे में अंबानी फैमिली के लिए भी ये त्योहार काफी खास है।

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘काई पो चे’। वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘इस परिवार में कितनी एकता है, ये हर त्योहार साथ मनाते हैं।’ एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अंबानी फैमिली में हर त्योहार किसी जश्न से कम नहीं होता है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘अंबानी का मतलब ही ग्रैंड है।’ इस तरह के कई कमेंट से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।

कब हुई शादी?

बता दें, 12 जुलाई, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने मेगा वेडिंग की थी, जो किसी भव्य जलसे से कम नहीं थी। पूरा अंबानी परिवार इस शादी में न सिर्फ शरीक हुआ, बल्कि हर पल को एंजॉय करता नजर आया। राधिका और अनंत के लिए इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। देश-दुनिया के नामी लोग इस शादी में शामिल हुए। शादी से पहले दो खास प्री-वेडिंग फंक्शन का भी आयोजन हुआ। भारत के जामनगर में पहला प्री-वेडिंग रखा गया। वहीं दूसरा प्री-वेडिंग, फ्रांस-इटली में आयोजित किया गया।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This