नाइजीरिया की सेना ने लिया 35 हजार नागरिकों की मौत का बदला, 79 इस्लामी उग्रवादियों को मार गिराया

Must Read

नाइजीरिया की सेना ने 35 हजार नागरिकों की मौत का बदला ले लिया है। इस्लामी उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान में उसे बड़ी सफलता हासिल हुई है। नाइजीरियाई सैनिकों ने इस्लामी उग्रवादियों और विभिन्न हथियारबंद समूहों को लक्षित करते हुए चलाए गए अभियान में पिछले सप्ताह के दौरान 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया है। इससे इस्लामी उग्रवादियों के खेमे में खलबली मच गई है।

नाइजीरिया की सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में लगभग 35,000 नागरिक जान गंवा चुके हैं और 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं, जिसके बाद देश की सुरक्षा के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बुबा ने एक बयान में कहा कि सेना के देशव्यापी अभियान में 252 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 67 लोगों को मुक्त कराया गया।

नाइजीरिया में बोको हराम के चरमपंथियों का है आतंक

नाइजरीयिा में बोको हराम के चरमपंथियों का सबसे ज्यादा आतंकी है। वह अपहरण और हत्याओं के लिए जाने जाते हैं। चरमपंथियों और इस्लामी उग्रवादियों के चलते नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में अपहरण की घटनाएं आम हो गईं हैं। इस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की कम मौजूदगी को देखते हुए विभिन्न हथियारबंद समूह गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमला कर रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के चिबोक गांव में 2014 में बोको हराम के चरमपंथियों ने 276 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था जो काफी सुर्खियों में रहा।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This