राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ की
इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ करते हुए कहा,”तुम्हारी साड़ी काफी अच्छी लग रही है। इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि ये दादी (इंदिरा गांधी) की साड़ी है।” बता दें कि पिछले साल प्रियंका गांधी ने वायनाड से लोकसभा की सांसद चुनीं गईं।।
राष्ट्रपति ने अभिभाषण में क्या-क्या कहा?
राष्ट्पति ने अभिभाषण के दौरान कहा कि हमारी सरकार में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।”
राष्ट्रपति ने अभिभाषण के दौरान कहा,” वक्फ बोर्ड और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है।”
संगम हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
महाकुंभ में संगम हादसे का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का त्योहार है. भारत और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
