जंगल में मिली युवती की अधजली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Must Read

गरियाबंद. जिले के हाथबाय जंगल में युवती की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से प्लास्टिक समान और टूटी हुई चूड़ी मिली, जिससे किसी वारदात की आशंका जताई जा रही है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

शराबी बेटे से तंग आकर सौतेली मां ने ली जान, हत्या में पत्थर का किया इस्तेमाल

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण आज हाथबाय जंगल में महुआ बीनने गए थे. इसी दौरान उनकी नजर युवती की अधजली लाश पर पड़ी. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. अधजली शव को प्रिजर्व कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही आस-पास के थाने गुमशुदा लोगों की भी जानकारी ले रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This