रायपुर। B.Ed Assistant Teacher Protest : सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर B.Ed सहायक शिक्षकों ने आज दंडवत प्रणाम यात्रा निकाली। यह यात्रा शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की गई है। बता दें कि, सहायक शिक्षक पिछले लगभग एक महीने से विभिन्न प्रकार के विरोध प्रदर्शनों में भाग ले रहे हैं, जिसमें जल सत्याग्रह, सामूहिक मुंडन और NCTE की शव यात्रा जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
B.Ed Assistant Teacher Protest : अब B.Ed सहायक शिक्षकों ने निकाली दंडवत प्रणाम यात्रा, प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल
Must Read
वहीं आज निकाली गई इस दंडवत यात्रा में सैकड़ों सहायक शिक्षक शामिल हुए। यह यात्रा प्रसिद्ध माना हनुमान मंदिर से शुरू होकर शदाणी दरबार तक की गई। यात्रा के दौरान शिक्षकों ने समायोजन और सेवा सुरक्षा के मुद्दे पर जोर दिया, जिनकी समस्या के समाधान के लिए वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस यात्रा के मुख्य कारणों में से एक है। शिक्षा विभाग द्वारा 3,000 सहायक शिक्षकों को सेवा से हटाने का फैसला किया।
B.Ed Assistant Teacher Protest : इन शिक्षकों का कहना है कि, उन्हें उचित समायोजन और सेवाओं की सुरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बिना किसी भय या असमंजस के कर सकें। सहायक शिक्षक, जो पहले भी कई बार विभिन्न विरोध प्रदर्शनों के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुँचाने का प्रयास कर चुके हैं, अब इस दंडवत प्रणाम यात्रा के माध्यम से अपने मुद्दों को अधिक ताकत के साथ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि, जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
- Advertisement -