नक्सलियों को बड़ा झटका, 32 लाख के इनामी नक्सली दंपति समेत 7 ने किया सरेंडर

Must Read

सुकमा. बस्तर में लगातार नक्सली संगठन को झटका लग रहा. सुकमा क्षेत्र में पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय एक नक्सली दंपति सहित 7 हार्डकोर नक्सलियों ने फिर आत्मसमर्पण किया है. इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर शासन ने कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था.

विष्णु देव साय सरकार की बड़ी पहल: राज्य में प्रकृति परीक्षण अभियान की शानदार सफलता

छत्तीसगढ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति व “नियद नेला नोर योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें 2 पुरुष एवं 01 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 महिला एवं 03 पुरुष पर 02 लाख, कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था. नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल सुकमा टीम, थाना दोरापाल एवं सीआरपीएफ 131, 241 वाहिनी की अहम भूमिका रही.

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This