BREAKING : नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP कोटे से 7 विधायकों ने ली शपथ

Must Read

पटना।’ बिहार में बुधवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। BJP कोटे के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले दरभंगा से BJP विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ पत्र पढ़ा।

इसके बाद बिहारशरीफ से BJP विधायक सुनील कुमार, दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से BJP विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर की साहेबगंज विधानसभा से BJP विधायक राजू सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र

सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा से BJP विधायक मोतिलाल प्रसाद, अमनौर विधानसभा सीट से BJP विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू, सिकटी विधानसभा सीट से BJP विधायक विजय मंडल ने शपथ ली।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सभी विधायकों को शपथ दिलाई। NDA को सबसे ज्यादा सीटें देने वाले मिथिलांचल के 4 विधायक मंत्री बनें।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This