“महाशिवरात्रि पर करें यह अभिषेक, विवाह में आ रही रुकावट होगी दूर”

Must Read

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस शुभ तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और मां पार्वती के निमित्त व्रत रखते हैं। धार्मिक मत है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

साथ ही साधक पर भगवान शिव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से महादेव का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

शक्तिकांत दास की पीएमओ में नई जिम्मेदारी, 75 दिन बाद मिली बड़ी नियुक्ति

इन चीजों से करें अभिषेक

  • अगर आप धन की परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। बुध मजबूत होने से कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही कारोबार में दोगुना लाभ मिलने लगता है। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
  • अगर आप कुंडली में शुक्र मजबूत करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। शुक्र देव की कृपा बरसने से सुखों में वृद्धि होती है। साथ ही शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
  • अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं या मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
  • पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन वर और वधू एक साथ पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। साथ ही गिले और शिकवे दूर हो जाते हैं।
  • अगर आप मंगल दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष का प्रभाव शून्य हो जाता है।
- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This