तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी: BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की बेटी की मौत

Must Read

दुर्ग। होली के दिन दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसे में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब ऋचा अपने दोस्तों के साथ दुर्ग बायपास स्थित एक ढाबे में खाना खाने जा रही थी। उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

“ट्रंप के प्रभाव पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय का बड़ा सर्वे: क्या भारत को है चिंता?”

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऋचा को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कार का एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, लेकिन कार पलटने और सिर पर गहरी चोट लगने के कारण ऋचा की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन युवकों की पहचान मयंक यादव (क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव का बेटा, कोहका निवासी), आयुष यादव (25, निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड) और हर्ष यादव (24, कोहका, भिलाई निवासी) के रूप में हुई। तीनों का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This