प्रदेश में पुलिस बल को मजबूत बनाने की पहल, 840 नए उप निरीक्षक हुए शामिल

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में आयोजित समारोह में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल की कार्यकुशलता और क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना भी उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

Volkswagen की नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार, 2027 तक हो सकती है भारतीय बाजार में उपलब्ध

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग से पुलिस बल को अधिक दक्ष और सशक्त बनाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन महिला थानों से पीड़िताओं को त्वरित न्याय मिलेगा और महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This