नेता प्रतिपक्ष का वार: भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी, EOW से जांच की मांग

Must Read

रायपुर। विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि अगर जांच की बात सदन में ही कि जाती तो ज्यादा अच्छा रहता. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजस्व मंत्री को सदन में वक्तव्य देने के निर्देश दिए.

गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या का बयान, कस्टडी में की गई अमानवीय हरकतें, थप्पड़ मारने और साइन करने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि मैने भारतमाला परियोजना का सवाल सदन में लगाया था, तब हमने जांच की मांग की थी. राजस्व मंत्री संभागीय आयुक्त से जांच कराने की बात कहते रहे, लेकिन शाम को कैबिनेट ने निर्णय लिया गया कि EOW से जांच होगी.

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि अगर सदन में कोई मामला चल रहा था तो कोई निर्णय लेने से पहले सदन को सूचना देनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को इस मामले में सदन में वक्तव्य देने के निर्देश दिए.

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This