बड़ा सड़क हादसा, टैंकर से टकराई बस, महिला दिवस से लौट रहीं 14 घायल

Must Read

दुर्ग। जिले में एक सड़क हादसे में 14 महिलाएं घायल हो गई। शनिवार शाम एक बस अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों सहित टैंकर से जा टकराई। बस में 34-35 महिलाएं सवार थीं, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं।

मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है। बायपास रोड में झरोखा पैलेस के सामने यह घटना हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर से पहुंची टीम की दबिश: DFO, सहायक आयुक्त और 2 शिक्षकों के घर जांच जारी

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग जिले की 34-35 महिलाएं शामिल होने गई थी, वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This