अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेस
एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ दो पॉपुलर एक्ट्रेस भी नजर आएंगी। अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल की भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। प्रशंसक तीनों की तिकड़ी को फिल्म में देखने के लिए एक्साइडेट भी हैं।
सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी मूवी
मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। बड़े पर्दे पर फिल्म को 21 फरवरी, 2025 (Mere Husband Ki Biwi Release Date) को उतारा जाएगा। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मुदस्सर अजीज ने संभाली है। उन्होंने बतौर डायरेक्टर पति पत्नी और वो, हैप्पी भाग जाएगा और खेल खेल में जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है।