शपथ लेने से पहले ही काल के गाल में समाई महिला सरपंच

Must Read

जांजगीर चांपा. बलौदा ब्लाॅक के बेहराडीह में नवनिर्वाचित महिला सरपंच का निधन होने से गांव में शोक की लहर है. नम आंखों से ग्रामीणों ने सरपंच को विदाई दी. उनका अंतिम संस्कार आज गांव में किया गया. बता दें कि 24 फरवरी को जीत के बाद नवनिर्वाचित सरपंच भगवती मरकाम ने आभार रैली निकाली थी, इस दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ी थी.

जानकारी के मुताबिक, 23 फरवरी की रात पंचायत चुनाव के परिणाम की घोषणा हुई थी. इस चुनाव में भगवती चंद्रकुमार मरकाम सरपंच निर्वाचित हुई. जीत की खुशी में 24 फरवरी को गांव में आभार रैली निकाली गई. रैली के दौरान सरपंच भगवती की तबियत बिगड़ गई. उन्हें बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 26 फरवरी की शाम डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया. सरपंच के निधन के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This