चैत्र अमावस्या पर राशि के अनुसार दान करें, शनि की शांति होगी

Must Read

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। शनि अमावस्या का दिन शनिदेव के साथ-साथ महादेव की कृपा के लिए भी अति उत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर दान करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

राशि अनुसार करें ये दान

  • मेष राशि – इस राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन काले तिल, गेहूं या फिर तांबे का बर्तन आदि का दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि – यदि शनि अमावस्या के दिन आप काली उड़द की दाल और तिल का दान करते हैं, तो इससे आपको लाभ मिल सकता है।
  • मिथुन राशि – इस राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए।
  • कर्क राशि – इस दिन पर नीले रंग के वस्त्रों का दान करें। इससे आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं।
  • सिंह राशि – इस राशि के लोग अमावस्या तिथि पर गरीबों को भोजन का दान कर सकते हैं।
  • कन्या राशि – शनि अमावस्या के दिन आप सरसों के तेल और वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।
  • तुला राशि – इस दिन आप गरीबों को काले रंग के कंबल का दान कर सकते हैं। इससे जातक को शनि देव की विशेष कृपा मिलती है।
  • वृश्चिक राशि – शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस दिन पर आप लोहे से बनी चीजों का दान करें।
  • धनु राशि – धनु राशि वाले लोग शनि अमावस्या के दिन लोहे से बने सामान और काली उड़द की दाल का दान कर सकते हैं।
  • मकर राशि – मकर राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन सात प्रकार के अनाज या फिर कंबल का दान करने से काफी फायदा मिल सकता है।
  • कुंभ राशि – इस राशि के जातकों को गरीब में सरसों का तेल और कंबल दान करना चाहिए। इससे आप आर्थिक स्थिति में सुधार देख सकते हैं।
  • मीन राशि – मीन राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को भोजन का दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This