रंगीली होली: कलेक्टर और SSP ने ‘मुन्नी बदनाम’ गाने पर लगाए जोरदार ठुमके

Must Read

रायपुर. राजधानी में शांतीपूर्ण होली का त्यौहार पूरा होने के बाद आज पुलिस परिवार होली का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए. सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया.

तमिलनाडु में रुपये का नया सिंबल बना विवाद, बीजेपी ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

जिम्मेदारी निभाने के बाद आज मना रहे होली : कलेक्टर गौरव कुमार

बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई. रायपुर वासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार की होली में कोई अव्यवस्था नहीं हुई.” कलेक्टर ने आगे कहा, “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए आज हम सब मिलकर होली खेल रहे हैं.”

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This