भीषण सड़क हादसा, विवाह तय करने गए युवक समेत तीन की दर्दनाक मौत

Must Read

बलरामपुर : जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट का है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना शंकरगढ़-कुसमी मुख्य मार्ग पर घटी. मृतकों की पहचान फूलसाय कोटपाली निवासी खेलसाय और भंडारी जगिमा पटना निवासी के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि ये सभी शादी के लिए लड़की देखकर सबाग से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. मामले में शंकरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है.

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This