थरूर का बड़ा खुलासा: ‘भारत के रुख को लेकर पहले जो कहा, अब पछता रहा हूं’

Must Read

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत आज ऐसी स्थिति में है जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कर सकता है। भारत के पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो वोलोदिमिर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन दोनों को गले लगा सकता है। हम दोनों जगहों (रूस और यूक्रेन) पर स्वीकार किए जाते हैं।

थरूर ने कहा- ‘आज की स्थिति को देखते हुए वे तीन साल पहले अपने दिए बयानों पर शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। 2022 में संसदीय बहस में मैं इकलौता सांसद था, जिसने यूक्रेन को लेकर भारत के रुख की आलोचना की थी।’ थरूर ने ये बातें मंगलवार को दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में कहीं।

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने इस बात की भी संभावना जताई कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के जरिए शांति स्थापित होती है, तो भारत शांति सैनिकों को भेज सकता है।

उन्होंने कहा कि चूंकि रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे नाटो देशों से संबंधित यूरोपीय शांति सैनिकों को स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए शांति सैनिकों के लिए यूरोप से बाहर के देशों पर निर्भर रहना होगा।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This