हवा में नमी से बढ़ेगा अधिकतम तापमान, ठंड में आ सकती है कमी

Must Read

रायपुर। बीते पाच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित है।

यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी- तटीय तमिलनाडु के निकट पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के मध्य भाग में स्थित है।

सोमवार को प्रदेश में आकाश आंशिक मेघमय रहने व एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 सुकमा में तथा सबसे न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

यह रहा तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम पारा 17.7, बिलासपुर में 24.0 डिग्री और अधिकतम 19.0 डिग्री, पेंड्रारोड में अधिकतम पारा 23.7 और न्यूनतम पारा 12.2, अंबिकापुर में अधिकतम 26.4 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

सप्ताह के अंत में एक बार फिर बदलेगा मौसम

दक्षिण छत्तीसगढ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी रहने के कारण हल्के और निम्न स्तर के बादल रह सकते हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को 27 दिसंबर को प्रभावित करने के कारण 27 से 28 दिसंबर को उत्तर छत्तीसगढ में हल्की वर्षा हो सकती है।

30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में आगमी पांच दिनों के बाद शीतलहर नहीं चलेगा।

इस सिस्टम के कारण बढ़ी है हवा में नमी

हवा में 90 फीसदी तक नमी आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग तक पहुंचने की संभावना है।

सोमवार रायपुर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री और 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This