भिलाईं में महिलाओं को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, एकांत में पाकर करता था दुष्कर्म

Must Read

भिलाई : काम से शाम को वापस घर लौटती महिलाओं से दुष्कर्म व दुष्कर्म का प्रयास कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शाम के समय में ऐसे सुनसान जगह पर जाकर महिलाओं को शिकार बनाता था, जहां पर लोगों की आवाजाही कम होती हो।

आरोपित ने एक महिला से दुष्कर्म के बाद उससे लूटपाट की थी, जबकि दूसरी घटना में वो दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका था और महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और लूट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

एक महीने पहले उप्र से भिलाई आया था युवक

क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक व पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में आरोपित हृदेश यादव (20) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ग्राम मुंडिया तहसील बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब डेढ़ महीने से लेबर कैंप जामुल में राम मंदिर के पीछे रावणभाठा में एक किराये के मकान में रह रहा था।

 

एकांत में महिला को बनाया शिकार

आरोपित ने बीते 15 दिसंबर की शाम सात बजे जामुल में सुविधा हास्पिटल के पीछे काम से घर लौट रही एक महिला को अपना शिकार बनाया था। आरोपित वहां बाइक से पहुंचा था, उसने पीड़िता को देखा तो उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में ले गया। उसे धमकी देकर आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी कान की बालियां लूटकर फरार हो गया था।

दूसरी महिला से दुष्कर्म की कोशिश

इस घटना के दो दिन बाद 17 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे सेक्टर-9 पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सामने भी उसने काम से वापस लौट रही एक महिला को इसी तरह से अपना शिकार बनाना चाहा। आरोपित उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला ने शोर मचा दिया।

बाइक छोड़कर भागा

जिसके बाद आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। आरोपित ने पीड़िता का मंगलसूत्र लूट लिया और भागते समय अपनी बाइक नहीं ले जा सका। बाइक से ही आरोपित का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This