योगी बोले- मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में 37 मौतें हुईं ,जानें पूरा मामला

Must Read

लखनऊ।’ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुई भगदड़ का जिक्र किया।

बताया कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई। कहा, संगम तट पर बैरिकेड टूटने से भगदड़ हुई। चपेट में 66 श्रद्धालु आए थे। इनमें 30 की मौत हुई थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी ने संगम में डुबकी लगाई

उस दिन प्रयागराज के अंदर अलग-अलग जगहों पर कुछ प्रेशर पॉइंट बने हुए थे, वहां भी 7 लोगों की मौत हुई थी। इन सभी घटनाओं को भगदड़ से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

36 मृतकों में 35 के परिजन शवों को अपने साथ घर ले गए। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। डीएनए सुरक्षित रखा गया है। एक घायल का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन:मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

दुर्ग।' जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर...

More Articles Like This