*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुरु खुशवंत साहेब ने दुर्गा मंदिर में की पूजा अर्चना*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सारंगढ़ के मंदिर में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर

छत्तीसगढ़ राज्य के खुशहाली की कामना की। मंदिर में प्रवेश के दौरान बालिकाओं ने मुख्यमंत्री साय और गुरु साहेब का फूल भेंटकर स्वागत की। इस दौरान निर्मल सिन्हा सहित मंदिर के संचालक परिवार और चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के समीर ठाकुर, संगीत ठाकुर, महेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
