सारंगढ़ के जिला खनिज अधिकारी हीरादास भाराद्धाज का धमतरी स्थानान्तरण, बजरंग पैकरा आयेगें सारंगढ़

Must Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के खनिज अधिकारी हीरादास भाराद्धाज का धमतरी स्थानान्तरण किया गया है वही कांकेर में पदस्थ रहे सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के खनिज अधिकारी का काम सम्हालेगें। छ.ग.शासन खनिज साधन विभाग के द्वारा आज 8 जिला स्तर के अधिकारियो का स्थानान्तरण आदेश जारी किया गया है जिसमे सारंगढ़ के साथ कई जिला भी प्रभावित हुआ है। खनिज साधन विभाग के अवर सचिव एम.चंद्रशेखर के द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैलेश कुमार वर्मा को क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर से बिलासपुर स्थानान्तरित किया गया है। वही योगेन्द्र सिंह खनिज अधिकारी को धमतरी से महासमुंद किया गया है।

इसी प्रकार से सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला के खनिज अधिकारी हीरादास भाराद्धाज को धमतरी स्थानान्तरित किया गया है। इस सूची के अनुसार सनत कुमार साहू खनिज अधिकारी महासमुंद को कांकेर स्थानान्तरित किया गया है। वही फागुलाल नागेश को गरियाबंद से नया रायपुर भेजा गया है। इसी प्रकार से बजरंग पैकरा सहायक खनिज अधिकारी कांकेर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का नया खनिज अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार से रोहित कुमार साहू सहायक खनिज अधिकारी नया रायपुर को गरियाबंद भेजा गया है। वही श्रीमती नेहा टंडन खनिज निरीक्षक को सूरजपुर से अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

10 से 24 जनवरी तक होगा धमतरी में अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण...

More Articles Like This